अयोध्या, अक्टूबर 2 -- अयोध्या, संवाददाता। 'मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे- डबरा वाले साईं आज आएंगे' आदि भजनो से साई बीरबल दास का वार्षिक महोत्सव रीडगंज स्थित एक पैलेस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गायक जावेद एंड पार्टी ने सिंधी भजनो से संतो का गुणगान किया। महोत्सव में मध्य प्रदेश के शहर डबरा से आए श्रीचंद साहिब, लकी साई व शिव साईं ने सतसंग के माध्यम से श्रदालुओ को संदेश दिया कि सभी एक होकर एकता की माला में बंधे रहो। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि महोत्सव का संयुक्त संचालन सुरेश पंजवानी व ममता लखमानी ने किया। समाज के संतो साई महेश राम, साईं भावन दास, महंत गणेश दास, साईं सुरेन्द्र लाल, साईं महेंद्र लाल, कपिल साई मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुखियागणों में ओमप्रकाश अंदानी, पवन जीवानी, भीमन दास, गिरधारी चावला, बूलचंद चुंगलानी, रोशन तोलान...