टिहरी, दिसम्बर 14 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नरेंद्रनगर की ओर से सप्त शक्ति संयोजन महिला जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कहा कि बालिकाओं में संस्कार,आत्मविश्वास,कर्तव्यबोध होने से सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में तीलू रौतेली,गौरा देवी,जीजाबाई,लक्ष्मीबाई पर नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया। विद्या मंदिर में आयोजित गोष्ठी का मुख्य वक्ता शालिनी जोशी,अंबिका गैरोला ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। छात्राओं ने संस्कृत वंदना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ने कहा कि आत्म नियंत्रण सभी के लिए आवश्यक है, लेकिन महिलाओं के लिए और जरूरी है। कहा कि शक्ति जितनी अधिक होती है,उसे सही मार्ग पर रखना उतना ही महत्वपूर्ण होता है। महिलाओं को आत्म नियंत्रण,धैर्य,त्याग और परिश्रम का प्रतीक माना गया है। प्र...