जमशेदपुर, मई 10 -- कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर शहर के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र रवींद्र भवन परिसर, साकची में टैगोर सोसाइटी के बैनर तले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय उत्सव के पहले दिन सुबह 5.30 बजे प्रभातफेरी टैगोर सोसाइटी प्रांगण से निकली। इसमें टैगोर स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं टैगोर एकेडमी के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर टैगोर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एचएस पाल ने कहा कि ऐसे महामानव का जन्म मानवजाति के उत्थान के लिए होता है। उन्होंने अपने कला-साहित्य से जो मार्ग दिखाया, वह मात्र सृजन का नहीं था, बल्कि उसमें समस्त प्राणिमात्र के प्रति दया और करुणा के भाव भरे थे। यह भी पढ़ें- रवींद्रनाथ टैगोर दो देशों के राष्ट्रगान के रचियता: डॉ़ कंचन उनकी रचनाओं में प्रकृति अपनी पूर्ण छटा में उभरती है और बसंत...