दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। हराही स्थित बहुद्देशीय भवन में सोमवार को अष्टदल महोत्सव के चौथे दिन चित्रपट का आयोजन हुआ। इस अवसर पर थपकी, माछ, ड्रीम्स अंडर सेज, अपन मिथिला एवं इकिगाई का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम संयोजक और दि स्पॉटलाईट थिएटर के संचालक सागर सिंह ने बताया कि विश्व रंगमंच दिवस से हिंदी रंगमंच दिवस तक आठ दिनों तक यह महोत्सव मनाया जाता है। चौथे दिन चित्रपट के साथ ही संध्या छह बजे से नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। सागर सिंह ने बताया कि इस पूरे आयोजन में देशभर के ख्यातिप्राप्त एवं प्रतिष्ठित विभिन्न विधा के कलाकार दरभंगा की धरती पर आयेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कला संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार एवं मैथिली वेब सीरिज नून-रोटी के निर्देशक विकास झा के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में वेद प्रकाश, प्रकाश बंधु, श्याम भास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.