मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- स्पिक मैके की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला प्रस्तुति श्रृंखला के अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की विख्यात कुचिपुड़ी नृत्यांगना अयना मुखर्जी ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों और कलात्मक विद्वता से छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैदिक पुत्री पाठशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या राजेश कुमारी, डॉ. मृदुला मित्तल, मीनू गोयल, नीति एवं भावना सिंघल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा सीमित साधनों वाले सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों तक भारतीय सांस्कृतिक विरासत को पहुंचाने के संकल्प के तहत यह आयोजन किया गया। नृत्यांगना अयना मुखर्जी ने न केवल ...