मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- शहर के सेंट मेरीज स्कूल में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर प्रभु यीशु को स्मरण करते हुए हर्षोल्लास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थी सेंटा क्लॉज व छात्राएं परियों के परिधान में सजे-धजे नजर आए। जूनियर व सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने क्रिसमस ट्री, सेंटा की आकृतियों और रंग-बिरंगे सितारों से विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया। नन्हे बच्चों ने चरनी में देखो पैदा हुआ है. गीत सुनाया। कक्षा नौ की देवांशी और कक्षा 11 की आन्या जैन ने प्रभु यीशु के धरती पर आगमन की कथा सुनाई। उप प्रधानाचार्या जॉली जॉर्ज ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व प्रेम, मानवता और सद्भावना का संदेश देता है। विद्यालय परिसर में सजीव झांकी सजाई गई, जिसमें चरनी में बालक यीशु को मरियम गोद में लिए द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.