लखनऊ, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से वंदे मातरम् समारोह का आयोजन किया गया। संत गाडगे महाराज प्रेक्षागृह में हुए समारोह में नृत्य, गायन, वादन से सजी वन्देमातरम की मनोरम प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी थे। समारोह में सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का मधुर गायन कमलाकान्त और उनके साथियों द्वारा किया गया। इसके बाद वादन के क्रम में अकादमी की संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं द्वारा वाद्य-वृन्द की प्रभावी प्रस्तुति दी गई जिसमें राग देस के बाद वंदे मातरम की कर्णप्रिय गीत स्वरित किया गया। इसमें अर्थव प्रताप सिंह ने बांसुरी, संकल्प मिश्रा ने सितार, सोहम मिश्रा और आराध्य प्रवीन ने तबला वादन किया। अंत में कथक केन्द्र, लखनऊ के प्रशिक्षणार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.