लखनऊ, अप्रैल 19 -- विश्व शांति एवं स्थिरता को लेकर व्हाइट स्वान और सीएसआईआर-आईआईटीआर की ओर से सांझ शीर्षक से विशेष आयोजन किया गया। कैसरबाग स्थित सीएसआईआर परिसर में हुए कार्यक्रम में नृत्य, गायन, वादन की मनोरम प्रस्तुतियां देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंजली निगम द्वारा तानपुरा संगत के साथ मंगलाचरण से हुआ। जिसमें ईशावास्य उपनिषद का श्लोक जो कि विश्व शांति का श्लोक है को प्रस्तुत किया किया। यह प्रस्तुति महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की परंपरा से प्रेरित रहीं। वहीं डा. अंजली निगम ने गायन विशेष प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही लाडली, जगजीता, अमन, कल्याणी सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से तालियां अर्जित की। व्हाइट स्वान एंथम की प्रस्तुति भी खास रही। जिसमें डा. अंजली निगम ने धवल खांडेकर एवं नील के साथ मिलकर रचा। नृत्य कलाका...