लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में काव्या सतत साहित्य यात्रा समूह के 11वां वार्षिकोत्सव पर तीन पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। साथ ही कई क्षेत्रों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. निवेदिता सरकार, विशिष्ट अतिथि मीरा दीक्षित, मीनू खरे रहीं। कार्यक्रम का संयोजन निवेदिताश्री, अध्यक्षता डॉ. मिथिलेश दीक्षित ने किया। अतिथियों ने निवेदिताश्री की संपादित कथा मणि लघुकथा संग्रह, संस्मरण संग्रह स्मृतियों में दिदिया, उन्हीं की लिखी कथा संग्रह पराक्रमी पुस्तक का लोकार्पण किया। शुरूआत में मनु राय ने हिंदी व आशा श्रीवास्तव ने संस्कृत में वाणी वंदना की प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। कथा-मणि पुस्तक की समीक्षा रश्मि शील, पराक्रमी की समीक्षा रेनू छाबड़ा और स्मृतियों में दिदिया की समीक्...