बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। श्रम विभाग की टीम ने अभियान चलाकर नूरसराय प्रखंड के दो प्रतिष्ठानों से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पिंकी कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। श्रम अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। प्रतिष्ठान के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी करायी जा रही है। मुक्त कराये गये श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कराया गया है। टीम में भवेंदु कुमार, राकेश कुमार, उज्जवल कुमार, शैलेन्द्र प्रसाद, आदित्य गौतम व नूरसराय थाना की पुलिस शामिल थी। (नूरसराय से पुतुल सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...