नूरसराय में 48 हजार से अधिक मकानों का हुआ पंजीकरण
बिहारशरीफ, मई 21 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में जनगणना का काम तेजी से चल रहा है। प्रखंड में कुल 300 गणना ब्लॉक बनाये गये हैं। इनमें से एक बेचिरागी तो एक ब्लॉक की आबादी शून्य है। 298 ब्लॉक में आबादी है। इस काम में 298 प्रगणक व 46 पर्यवेक्षक लगे हैं। अब तक 48 हजार से अधिक मकानों का पंजीकरण हो चुका है। गुरुवार को पर्यवेक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने प्रगणक सुरभि सिन्हा, मिथलेश ठाकुर, विनय प्रकाश व प्रशांत पवार द्वारा बनाये गये नक्शा को भी देखा। उन्होंने बताया कि नूरसराय पंचायत में सभी छह हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्षेत्र का कार्य प्रगणक द्वारा पूरा कर लिया गया है। एक भी मकान छूटे नहीं इसके लिए जांच की जा रही है। बीडीओ डॉ. जियाउल हक ने बताया कि अभी तक नूरसराय में करीब साढ़े 48 हजार मकानों के पंजीकरण हो चुका है। इस कार्य में लगे हुए सभी कर्मियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.