बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। भूकंपरोधी भवन के निर्माण की जानकारी देने के लिए राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें 30 राजमिस्त्री भाग ले रहे हैं। सीओ दीपक कुमार, बीडीओ डॉ. जियाउल हक ने बताया कि बिहार, भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है। आपदा प्रबंधन के तहत भूकंपरोधी मकान के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...