बिहारशरीफ, मार्च 5 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता करायी जाएगी। इसमें 13 साल से कम आयु वर्ग (बालिका), 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (महिला) के बीच 100 मीटर, 200 और 400 मीटर दौड़ व रस्साकशी प्रतियोगिताएं करायी जाएंगी। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 'माय भारत पोर्टल' पर ऑनलाइन माध्यम से 7 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...