बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- फोटो : नूरसराय01-नूरसराय के बृजपुर गांव में जली फसल को देखते किसान। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बृजपुर गांव के जागीर खंधा में सोमवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग गयी। आग में डेढ़ बीघा की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बोरिंग चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान मंजू कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...