नूरसराय में छात्रों को दिये गये पौधे
बिहारशरीफ, जून 3 -- फोटो : नूरसराय03-नूरसराय में बुधवार को पौधे दिखाते स्कूली छात्र। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। मिशन हरियाली की ओर से बुधवार को निजी स्कूल के छात्रों के बीच करीब 400 फलदार पौधों का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें पौधों को रोपने व उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया। राजीव रंजन भारती ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने आवश्यक हैं। विद्यार्थियों को निजी जमीन पर पौधरोपण के लिए 330 कटहल व 80 अमरूद के पौधे निशुल्क दिये गये। मौके पर ईं. मनोज कुमार, विनय प्रकाश, प्रमोद कुमार, डिकेश कुमार, पी सिंह, शिव शंकर आदि मौजूद थे। (नूरसराय से पुतुल सिंह) यह भी पढ़ें- नूरसराय में छात्रों को दिये गये पौधे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.