बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- ओडिशा के संबलपुर जिले का रहने वाला था युवक फोटो : नूरसराय01-नूरसराय अस्पताल में मंगलवार को घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चौहान मोड़ के पास मंगलवार की सुबह कार से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान ओडिशा के संबलपुर जिला के एंथापाली थाना क्षेत्र के दांती टोला-बराइपाली निवासी कृष्णा गुप्ता के 24 वर्षीय पुत्र अभय कुमार गुप्ता के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे सूचना मिली कि सड़क किनारे खड़ी कार में एक युवक सोया पड़ा है। मौके पर पहुंचकर युवक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। इलाज के लिए नूरसराय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की। गाड़ी में 100 एमएल के को...