बिहारशरीफ, दिसम्बर 9 -- नूरसराय में कल होगी कृषि यंत्र निर्माताओं की बैठक बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। कृषि यंत्र के निर्माण का नालंदा हब बनेगा। औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर कारोबारियों को एक जगह पर बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। ताकि, रोजगार के नये अवसर बढ़े। डीएम कुंदन कुमार ने कृषि यंत्र निर्माण कारोबार को अलग पहचान देने की पहल शुरू कर दी है। 11 दिसंबर को नूरसराय के उद्यान महाविद्यालय के सभागार में जिलेभर के यंत्र निर्माताओं के साथ वे बैठक करेंगे। उद्यमियों से उनकी समस्याएं और सुझाव जाने जाएंगे। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक, जिला अग्रणी प्रबंधक, अंचलाधिकारी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.