बिहारशरीफ, जून 9 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के टोला फूलपोखर निवासी विजय चौधरी की 56 वर्षीया पत्नी मीना देवी मंगलवार को फतुहा के मस्ताना घाट के पास अचेत अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें फतुहा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने जहर खाने की आशंका व्यक्त की है। पति ने बताया कि सोमवार की शाम आंख का इलाज कराने को लेकर घर में नोकझोंक हुई थी। (नूरसराय से पुतुल सिंह) यह भी पढ़ें- नूरसराय की महिला फतुहा में मिली अचेत अवस्था में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...