अमरोहा, जून 14 -- मंडी धनौरा। आठ जून को बिजनौर जनपद में हुए एक सड़क हादसे में मंडी धनौरा निवासी महिला की मौत हो गई थी, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार आठ जून को मोहल्ला शिवपुरी निवासी अरविंद अपनी 50 वर्षीय मां संतोष देवी को दवा दिलाने के लिए बिजनौर जिले के नूरपुर गए थे। जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी रतनगढ़ गांव के पास लकड़ी से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे की चपेट के आकार मां-बेटे घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने संतोष देवी को मृत घोषित कर दिया था।वहीं गंभीर रूप से घायल अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद...