नूरपुर से बाबा अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना
बिजनौर, जुलाई 13 -- बाबा अमरनाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित 15वीं वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था धार्मिक उत्साह और भोलेनाथ के जयकारों के बीच रवाना हुआ। जत्थे को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्र हुए। लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।रविवार को रवानगी से पूर्व समिति की ओर से प्राचीन शिव मंदिर पर पूजा-अर्चना की गई।समिति पदाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि यह समिति की 15वीं वार्षिक अमरनाथ यात्रा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा में शामिल होते हैं। इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर कुंवर रविन्द्र कुमार मोरना, जितेंद्र वैस, गौरव त्यागी, पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, नरेश कर्णवाल, मुकुल गुप्ता, मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.