बिजनौर, अगस्त 17 -- ऐतिहासिक शहीद स्थल पर 16 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व परिवहन मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया ने ज़िले वरिष्ठतम स्वधीनता सेनानी लेखराज सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।रविवार को शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक कटारिया सहित अन्य अतिथियों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। अशोक कटारिया ने कहा कि वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के 'करो या मरो' के आह्वान से पूरे देश में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया था। नूरपुर भी इस आंदोलन का महत्वपूर्ण केंद्र बना। यह भी पढ़ें- Chandauli News: याद किये गए 16 अगस्त सन 1942 के अमर शहीद 16 अगस्त 1942 को करीब 15 हजार लोगों की भीड़ अंग्रेजी शासन को चुनौती ...