बिजनौर, फरवरी 17 -- चांदपुर रोड स्थित डीके हॉस्पिटल में गांव फीना निवासी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे व प्रसूता पूरी तरह स्वस्थ हैं। क्षेत्र के गांव फीना निवासी बिट्टू कुमार की पत्नी शालनी को प्रसव के लिए दो दिन पहले स्थानीय डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसूता ने शनिवार को ऑपरेशन के बाद दो पुत्रियों व एक पुत्र को जन्म दिया। डीके हॉस्पिटल की एमडी कुंतैश सैनी ने बताया कि महिला को उनके पति ने दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार रात सफल ऑपरेशन के बाद महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। एमडी कुंतैश सैनी के साथ ऑपरेशन के दौरान यशपाल सैनी और नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहे। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। अस्पताल में नवजात तीनो बच्चों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड...