सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर। थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में घर में सो रहे दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को दो गोली लगी है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। गांव नूनाबड़ी निवासी शान उर्फ भोला पुत्र महमूद (62) और उसका रिश्तेदार अब्दुल पुत्र सुल्तान (55) शुक्रवार रात अपने मकान में सो रहे थे। पीड़ित पक्ष के अनुसार रात करीब दो बजे बदमाश मकान के पीछे से छत पर चढ़ आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से शान उर्फ भोला और अब्दुल घायल होकर गिर पड़े। बताया गया कि शान को दो गोली लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। कई राउंड फायर...