फरीदाबाद, मार्च 31 -- नूंह, संवाददाता। हरियाणा के नूंह से कांग्रेस के विधायक  आफताब अहमद ने मंगलवार को ईरान के राजदूत से मुलाकात कर दुख प्रकट किया। उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जताया। हमलों में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। विधायक आफताब अहमद दिल्ली स्थित ईरान दूतावास पहुंचे, जहां उन्होंने ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेवात क्षेत्र की ओर से शोक संदेश दिया और ईरान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमलों में मारे गए बच्चों और निर्दोष लोगों की मौत बेहद दुखद है। यह घटना मानवता के लिए बड़ा नुकसान है और इससे सबक लेने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि रमजान के दौरान इस तरह की घटना होना और भी दुखद है। आने वाली पीढ़ियां इस घटना को याद रखेंगी। उन्होंने बताया कि खामेनेई लंबे ...