नूंह, जुलाई 2 -- देश के सबसे पिछड़े जिले नूंह में करीब 1200 एकड़ जमीन पर नया शहर बसाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसकी योजना तैयार की है। वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को सेक्टर विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परियोजना के लिए हरियाणा सरकार ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदेगी। भूमि मालिक 31 अगस्त तक अपनी सहमति दे सकते हैं। हरियाणा सरकार ने जमीन खरीद की प्रक्रिया को पूरी तरह सहमति आधारित बनाया है। अब किसी भी भूमि मालिक को अपनी जमीन देने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। इच्छुक किसान ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन का प्रस्ताव स्वयं भेज सकते हैं। सरकार प्रस्तावों की जांच के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार जमीन खरीदेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को सम्मानजनक और पारदर्शी प्रक्रिया उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- पलवल-नूंह फोर लेन मार्ग के ...