नूंह, दिसम्बर 23 -- हरियाणा के नूंह में होडल-पुन्हाना मार्ग पर स्थित नीमका गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। इस दौरान कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी में सवार दो अन्य लोग घायल भी हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिए, जबकि घायलों को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। कार में पांच लोग सवार थे, जो कि आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक्सीडेंट मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे उस वक्त हुआ, जब होडल से पुन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.