फरीदाबाद, मार्च 20 -- नूंह। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस दिशा में करीब 1.33 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खर्च की जाएगी। इसके तहत वन विभाग ने विभिन्न खंडों में पौधारोपण और उनके रखरखाव के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। योजना के अनुसार जिले के कई क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। इनमें पिनगंवा, फिरोजपुर झिरका, बिस्सर अकबरपुर, दुलावट, रेवासन, रोजका मेव, नांगल मुबारी और पल्ला प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन स्थानों पर न केवल पौधारोपण किया जाएगा, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहले भी कई स्थानों पर पौधे लगाए गए थे, लेकिन रखरखाव के अभाव में उनका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। इस बार योजना में मेंटेनेंस पर विशेष ध्य...