फरीदाबाद, जून 2 -- नूंह, सरसमल। जिला नूंह में मेवाती संग्रहालय बनाने का रास्ता साफ हो गया। इसे प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। अब इसका नक्शा तैयार करके निर्माण शुरू किया जाएगा। जहां मेवातियों के इतिहास से जुड़ी वस्तुओं को रखा जाएगा। मंगलवार को हुई मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) की 34वीं गवर्निंग बॉडी बैठक में अधिकारियों ने यह जानकारी संझा की। मण्डलायुक्त संजय जून ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मेवाती संग्रहालय 21 करोड़।की लागत से तैयार होगा

संग्रहालय और ऑडिटोरियम का निर्माण गौरतलब है कि 100 साल पुरानी तहसील परिसर में लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से मेवाती संग्रहालय और आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और इसकी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके अलावा पुरानी कोर्ट परिसर में 600 लोगों की क्षमता...