फरीदाबाद, फरवरी 26 -- नूंह। जिले में हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। पुलिस और प्रशासन ने नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है और अब तक कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया। गुरुवार को जारी बयान में एडिशनल एसपी आयुष यादव ने यह दावा किया है। यादव ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुईं। पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी पेपर और 26 फरवरी को 10वीं का अंग्रेजी पेपर निर्धारित समय पर संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रों की बाउंड्री वॉल पर पुलिस जवान तैनात हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की स्कैनिंग अनिवार्य की गई है, ताकि फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लग सके। सदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.