अलीगढ़, मई 3 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने सलहज (साले की पत्नी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बड़ा षड्यंत्र रच डाला। हरियाणा के नूंह में बैठकर उसने यहां फर्जी शपथ पत्र बनवाकर दाखिल कर दिया। बाकायदा उस पर अपने कूटरचित हस्ताक्षर भी बनवाए, जिस आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी शपथ पत्र दाखिल करने वाले दिन अलीगढ़ में था ही नहीं। इस पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। नगला पटवारी निवासी खदीजा पुत्री मरहूम रिफाकत अली ने 18 दिसंबर 2025 को एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- षड्यंत्र के तहत जमीन की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार पर केस इसमें कहा था कि उन्होंने पूर्व में अ...