फरीदाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद/नूंह। नूंह में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिंचाई विभाग ने कई पंप हाउसों की मरम्मत की योजना तैयार की है, जिसके तहत उजिना नाला पर स्थित पंप हाउस, फिरोजपुर झिरका डिस्ट्रीब्यूटरी पर स्थित पिपरोली पंप हाउस और बिकती पंप हाउस की छतों को दुरुस्त किया जाएगा। दरअसल तीनों पंप हाउसों की छतें काफी समय से खराब हालत में है। जगह-जगह से पानी टपकता है। जिससे अंदर लगे उपकरणों और मशीनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। खासकर बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है, जिससे पंप हाउसों के संचालन में बाधा आती है। अधिकारियों का कहना है कि पंप हाउस खेतों तक पानी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यदि इनमें किसी प्रकार की तकनीकी या संरचनात्मक समस्या आती है तो इसका सीधा असर सिंचाई पर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते ह...