सरसमल, जनवरी 8 -- हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा गांव में गुरुवार को क्रिकेट की एक गेंद्र ने दो पक्षों में तगड़ा बवाल करा दिया। पूर्व सरपंच जाकिर और फारूक पक्ष के बीच पुरानी रंजिश के कारण हुई इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। हंगामे की वजह से गांव का मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। तनाव को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।क्रिकेट की बॉल ने करा दिया बवाल जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर नूंह के महू चोपड़ा गांव में उस समय तनाव फैल गया जब बच्चों की क्रिकेट बॉल पास के एक खेत में चली गई। बच्चे जब गेंद लेने पहुंचे तो खेत के मालिक ने कथित तौर पर एक बच्चे को थप्प...