फरीदाबाद, फरवरी 12 -- नूंह, संवाददाता। अपराध शाखा पुन्हाना पुलिस ने कार रेंटल घोटाले में फरार वांछित आरोपी को पकड़कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी की पहचान शाहिद खान निवासी इन्दाना थाना बिछौर जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पंजाब के जीरकपुर मोहाली में दर्ज मामलें में आरोपी फरार चल रहा था। यह मामला कार रेंटल घोटाले से जुड़ा है, जिसमें पंजाब से किराए पर ली गई बड़ी संख्या में गाड़ियों के दस्तावेज फर्जी बनाकर मेवात क्षेत्र में भेजे या बेचे जा रहे थे। पंजाब पुलिस ने इस घोटाले में पहले भी मेवात क्षेत्र से कई गाड़ियां बरामद की हैं और विभिन्न आरोपियों को पकड़ा है। पुन्हाना सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात शाहिद खान को काबू किया गया। पूछताछ क...