फरीदाबाद, अगस्त 26 -- नूंह। नूंह जिला जेल में कार्यरत पर्वतारोही राकेश कादियान ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश पर भारतीय तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने मात्र कुछ घंटों में दोनों चोटियों पर फतह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि से नूंह और हरियाणा का नाम रोशन हुआ। राकेश कादियान ने बताया कि 24 अगस्त की रात 2 बजे उन्होंने बेस कैंप (4000 मीटर) से चढ़ाई शुरू की। सुबह 6 बजे वे 5642 मीटर ऊंची पश्चिमी चोटी पर पहुंचे और 10:15 बजे 5621 मीटर ऊंची पूर्वी चोटी पर फहराया। वे इतने कम समय में दोनों चोटियों को फतह करने वाले विश्व के पहले पर्वतारोही बने। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण कठिन है, लेकिन तिरंगे की शान के लिए सब कुछ आसान लगता है। राकेश पहले भी 2024 में माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर लगातार दो दिनों में चढ़ाई कर लंदन बुक ऑ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.