फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद। प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए 195 पदों पर भर्ती की जाएगी। नूंह जिले में तैनात डॉक्टरों को डेढ़ गुना वेतन दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता के आधार पर होगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए यह भर्ती अनुबंध आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में एमबीबीएस व डिप्लोमा धारक डॉक्टरों को एक लाख रुपये और एमडी, एमएस या डीएनबी योग्यता वाले डॉक्टरों को डेढ़ लाख रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं नूंह जिले म...