फरीदाबाद, जुलाई 14 -- नूंह, सरसमल। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) जिला सैनिक बोर्ड, नूंह और ऑलिव हेरिटेज फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। इसके लिए पात्र युवा 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त एवं मेवात विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के युवाओं को सेना भर्ती के लिए शारीरिक, शैक्षणिक और मानसिक रूप से तैयार करना है, ताकि अधिक से अधिक युवा भारतीय सेना में चयनित होकर देश सेवा का अवसर प्राप्त कर सकें।

प्रशिक्षण प्रक्रिया उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अनुभवी पूर्व सैनिकों और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सेना के निर्धारित मानकों के अनुरूप दिया जाएगा। इसमें शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक...