नूंह, मई 29 -- फेसबुक पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट से नूंह जिले के नई गांव में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे चले और छतों से भारी पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़कर स्थिति को संभाला। गांव में फैले तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।पोस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज जानकारी के अनुसार गांव के रेशम और मगरू के बीच तीन दिनों से फेसबुक पर पोस्ट को लेकर तनातनी चल रही थी। पोस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज की गई थी। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बच्चों मे...