रांची, मार्च 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड समेत देशभर से हज की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अब कुर्बानी नुसुर मसार पोर्टल (अदाही प्रोजेक्ट) से ही करना होगा। यह जानकारी झारखंड राज्य हज कमेटी के सीईओ ने दी है। सीईओ ने बताया कि सऊदी सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार केंद्रीय हज कमेटी ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि जिन यात्रियों ने अब तक हज कमेटी पोर्टल पर अदाही (कुर्बानी) का विकल्प चयन नहीं किया है, उन्हें एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है। ऐसे यात्री अपने लॉगिन आईडी एवं एम-पिन के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर 23 मार्च तक अपना विकल्प अवश्य अपडेट कर लें। हज कमेटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद अदाही का विकल्प चुनने का कोई अवसर उपलब्ध नहीं रहेगा। सभी हज यात्रियों के लिए यह प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.