नुवोको का राजस्व 13.5% बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- नुवोको के वित्तीय नतीजे और विस्तार योजनाएं जमशेदपुर। नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं। कंपनी ने इस अवधि में 4.7 मिलियन टन की सीमेंट बिक्री मात्रा हासिल की, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का समेकित राजस्व सालाना आधार पर 13.5 प्रतिशत बढ़कर 2,790 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का एबिटिडा 11 प्रतिशत बढ़कर 411 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि कर के बाद मुनाफा में 78 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई और यह 65 करोड़ रुपये रहा। तिमाही के दौरान नुवोको ने सूरत के लिमला में दो एमएमटीपीए क्षमता वाली ग्राइंडिंग इकाई शुरू की। इससे पश्चिम भारत में कंपनी की उपस्थिति मजबूत होगी और क्षेत्रीय बाजारों में सीमेंट की आपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.