देवघर, मार्च 22 -- करौं। करौं से दो किलोमीटर दूरी पर सारठ के लगवां गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान 25 से 27 मार्च तक चलेगा। ग्रामीणों द्वारा भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है। रंग-रोगन का काम भी लगभग समाप्त हो चुका है। हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीण जुटे हैं। प्राण-प्रतिष्ठा को सफल बनाने के लिए गांव में रोजाना बैठकें हो रही हैं। ग्रामीण प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए रोजाना चर्चा कर रहे हैं। प्राण- प्रतिष्ठा अनुष्ठान में अनेकों भजन गायकों का भी आगमन होने जा रहा है। प्रसिद्ध भजन गायिका डिंपल भूमि 26 मार्च को भजन प्रस्तुत करेंगी। वहीं प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अवसर पर बिहार के भागलपुर से आने वाले प्रसिद्ध...