हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, संवाददाता। नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रावण का पुतला धूमधाम से फूंका गया। जैसे ही पुतले में आग लगाई गई, मैदान में मौजूद लोगों ने जयकारों के साथ उत्साह व्यक्त किया। आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण दहन किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मेले का आनंद लिया।मुकेश अग्रवाल, सुख सागर मिश्रा मधुर, आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, वाले दीक्षित, पिंकू गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी ह...