बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- नगर क्षेत्र में नुमाइश मैदान में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।ग़ौरतलब है कि नुमाइश मैदान में जिला प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। प्रदर्शनी देखने गए लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम रविंद्र नाट्यशाला के पास स्थित पार्क से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेजा है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 42 वर्ष है। शरीर पर भी किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। प्रारंभिक जांच में अधिक शराब पीने के कारण मौत होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...