कानपुर, मई 19 -- चकेरी। जाजमऊ के एसटीआई लॉन में इस साल नुमाइश लगी है। वहीं, नुमाइश के बगल में अकील कंपाउंड में बकरीद को लेकर इस साल बकरा मंडी भी लगेगी। दोनों के अगल-बगल होने से हादसा का खतरा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हैं। पिछले तीन साल से जाजमऊ के 150 सौ फीट रोड, मोती नगर समेत अन्य अलग-अलग जगह पर बकरा मंडी लग रही थी, लेकिन इस साल मंडी अकील कंपाउंड में लग रही है। वहीं पिछले कई दिनों से अकील कंपाउंड के बगल में स्थित एसटीआई लॉन में नुमाइश लगी है। नुमाइश में देर शाम खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। यह भी पढ़ें- कुत्ते काटने की नगर निगम में दर्ज शिकायतें वहीं, 150 फीट रोड वीआईपी रोड पर लोगों का आवागमन भी होता है। इधर बकरीद पर लोग बकरे की बिक्री सड़क पर ही खड़ा कर करते हैं। इस दौरान जानवर के बिदकने पर बड़ा हादसा हो सकता ह...