अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश में होर्डिंग लगाने को लेकर ठेकेदारों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से दूसरे पर मारपीट व हमले का आरोप लगाते हुए बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। सराय लवरिया निवासी मयंक के पास नुमाइश में टेंट लगाने का ठेका है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे नुमाइश के कोहिनूर मंच के पास उनके पिता का फोटो लगा होर्डिंग लगा हुआ था। इसे उपेंद्र गुप्ता व चार-पांच अज्ञात व्यक्ति उतारकर फाड़ रहे थे। मयंक मोके पर पहुंचे और होर्डिंग उतारने का कारण पूछा तो उपेंद्र ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कहा कि बिना हमारी अनुमति व चौथ दिए जिले में कोई भी होर्डिंग बैनर नहीं लगा सकता है। जो होर्डिंग लगे हुए हैं, उसके एवज में 20 हजार रुपये चौथ के रूप में देने होंगे। इसका विर...