बिजनौर, अप्रैल 29 -- चांदपुर।चांदपुर हल्दौर मार्ग स्थित नुमाइश मेले में सोमवार देर रात दो युवकों के गुटों के बीच मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। घटना के दौरान मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि हिंदुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चांदपुर के हल्दौर मार्ग पर आयोजित नुमाइश मेले में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवकों के गुटों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक आपस में धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे मेले में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की ...