अलीगढ़, जनवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम कर लिए हैं। इसके लिए छह थाने व 10 चौकियां बनाई गई हैं, जहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। बुधवार को सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने थाना प्रभारी बन्नादेवी के साथ सुरक्षा व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल, नुमाइश, प्रदर्शनी ठेकेदार, पार्किंग व्यवस्था आदि के साथ निर्माणाधीन छह थाने व 10 चौकियां, पार्किंग स्थल, बैरियर, नुमाइश ग्राउंड के प्रवेश द्वार, कंट्रोल रूम, विभिन्न मंचों व सीसीटीवी कैमरा स्थलों का अवलोकन किया। साथ ही मेले का आयोजन सुचारू व सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए थाना कोतवाली प्रदर्शनी में इंस्पेक्टर संजीव कुमार, थाना कोहिनूर मंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.