अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अग्निशमन विभाग की ओर से गुरुवार शाम को नुमाइश में लगे झूले, मौत का कुआं, मंच, दुकान व पंडाल आदि में अग्नि सुरक्षा व आग से बचाव के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग को बुझाने के तरीके व प्रदर्शनी में लगने वाली आग के संभावित कारणों के संबंध में बचाव के सुझाव दिए। अग्निशमन उपकरणों को चलाने के बारे में जानकारी दी। इससे पहले झूले, मौत का कुआं, मंच, दुकान व पंडाल आदि की चेकिंग की गई, जिसमें कुछ कमियां पाई गईं। सीएफओ मुकेश कुमार ने कहा कि कमियों को मानकों के अनुसार अतिशीघ्र सुधारने को कहा गया है। साथ ही आग लगने के दौरान एक कार्ययोजना बना कर रखने का सुझाव दिया गया। इनमें विद्युत वायरिंग, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट, निकास मार्गों को अवरुद्ध मुक्त रखने, कटी-फटी विद्युत वायरिंग को समय से चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.