मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के नुनफर मोहल्ले में स्मैकियों ने युवक राहुल कुमार सहनी का सिर फोड़ दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। घायल का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित का कहना है कि उसके घर के पास की एक चाय दुकान पर दिनभर स्मैकियों का जमावड़ा लगा रहता है। वह इसका हमेशा विरोध करता है। सुबह वह अपने घर के बाहर खाना खा रहा था। इसी दौरान स्मैकिए उसके साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तीन-चार लोगों ने मिलकर उसका सिर फोड़ दिया। इधर, पुलिस का कहना है कि दो सगे भाइयों के बीच में मारपीट की घटना हुई थी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। देर शाम तक थाने में शिकायत नहीं की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...