रामपुर, फरवरी 26 -- दीक्षित कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की ओर से ग्राम नारायणपुर में एक सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन चल रहा है। शिविर का पांचवां दिन बुधवार को पर्यावरण सुरक्षा, सड़क सुरक्षा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर में शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरुक किया। स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं ने प्राथमिक विद्यालय परिसर के आसपास श्रमदान करके स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत एक रैली निकाली। रैली में दुर्घटना से देर भली ,दुर्घटना से रखना दूरी है ,तो हेलमेट बहुत जरूरी है,सूखी धरती करे पुकार ,वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार जैसे नारे लगाकर गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें और सदैव सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग...