मधेपुरा, अक्टूबर 30 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को कुमारखंड प्रखंड के पुरैनी, कारूवैली और बेलासाढ़ी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्वीप कोषांग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक दल ने प्रस्तुत नाटक में मतदान के महत्व, नैतिक मतदान, आचार संहिता का पालन और पहले मतदान, फिर जलपान जैसे संदेशों को प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। कलाकारों ने गीत, संगीत, संवाद और हास्य-प्रसंगों के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि मतदान दिवस पर सभी मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.